फूलपुर के कोहना में मोहर्रम पर निकले 18 ताबूत, बनी हासिम (स, अ ,) अकीदतमंदों ने पेश किया मातम

रिपोर्ट अशरफ 

 

प्रयागराज।फूलपुर क्षेत्र के कोहना में मोहर्रम के मौके पर जुलूस 18 ताबूत बनी हासिम (अ, स,) निकाले गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। लोगों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद करते हुए गम का इजहार किया और मातम पेश किया।

 

मोहर्रम के अवसर पर कोहना में 18 ताबूत निकाले जाने की परंपरा निभाई गई। ताबूतों को श्रद्धा और सम्मान के साथ सजाया गया था। कार्यक्रम में शामिल अकीदतमंदों ने ताबूतों की जियारत की और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

 

कार्यक्रम के दौरान कोहना में गम और अकीदत का माहौल रहा। लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी और कर्बला की घटना को याद किया। इस मौके पर अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहर्रम के मौके पर कोहना में 18 ताबूत बनी हाशिम (र, अ ,)जाने की परंपरा है, जिसे हर वर्ष श्रद्धा के साथ निभाया जाता है। इस दौरान अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कर्बला के शहीदों को याद किया।

 

कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लोगों ने दुआ की कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा और सौहार्द कायम रहे।

 

अंजुमन अब्बासिया मे तनवीर, बबलू मेहंदी, उर्फी, बालन,नजम इरफान, जैमी,नदीम अब्बास,अरसद,आसिफ,नवाज, आदि लोग मौजूद रहे

 

पुलिस प्रशासन सौरभ पडे अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *