वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर महानगर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की ओर से काजीपुरा खुर्द, औरंगाबाद में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ ने की। मुख्य अतिथि सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘ विश्वकर्मा रहे। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, मिठाई, पेंसिल और कॉपी समेत उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिम मुजाहिद-ए-आजादी और मदरसों के योगदान पर चर्चा हुई। अब्दुल कलाम आजाद, शमीम अंसारी और जावेद अंसारी ने विचार रखे। संचालन मन्नू अंसारी ने किया।

Leave a Reply