
वाराणसी। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए RMF न्यूज नेटवर्क (पत्रकारिता), वाराणसी के डॉ. पंकज श्रीवास्तव को ‘कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कमला देवी जनसेवा संस्थान (रजि.), सीकर, राजस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह के अंतर्गत प्रदान किया गया।
संस्थान की ओर से जारी सम्मान पत्र में डॉ. पंकज श्रीवास्तव को नवाचारी, रचनात्मक एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई है। सम्मान पत्र के अनुसार, उनके क्षेत्र में नवीन आयाम स्थापित करने एवं समाज में अपनी उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा अर्जित करने के लिए 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस सम्मान से डॉ. पंकज श्रीवास्तव के परिवार, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में खुशी का माहौल है। सम्मान प्राप्त होने पर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता संगठनों से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply