स्वतंत्रता दिवस समारोह सारनाथ के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया

 

80वां स्वतंत्रता दिवस,शान से लहराया तिरंगा, 

 

वाराणसी।सारनाथ स्थित लोहिया नगर कालोनी में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने एकजुट होकर 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशापुर चौकी इंचार्ज दीक्षा पांडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा हम सभी देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हैं।उनके ऐतिहासिक योगदान हम सभी को प्रेरित करता है।

ध्वजारोहण के उपरांत पत्रकार संदीप कुमार सेठ ने मुख्य अतिथि दीक्षा पांडे को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर शानदार तरीके से अभिनंदन व सम्मान किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह एवं सम्मानित पत्रकारों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकारबंधू के. के. अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, संदीप कुमार सेठ, ऋषिकांत, अभिनव पाण्डेय, डी. के. पांडे, ललित मोहन तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, अजय कुमार, समाजसेवी धर्मेंद्र पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *