
डॉ. सुनील कुमार यादव के पुत्र ने बढ़ाया जिले का मान, गांव में जश्न का माहौल
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील के छोटे से गांव गोठांव, पोस्ट- नरवे के लाल ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। डॉ. सुनील कुमार यादव के सुपुत्र डॉ. आदित्य यादव ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल* अपने नाम कर लिया है।
विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. आदित्य यादव को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह जिसमें आजमगढ़ और मऊ के 83 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जिसमें विधि संकाय का सर्वोच्च सम्मान गोठांव के आदित्य को मिला।
इस खबर के आते ही पैतृक गांव गोठांव, नरवे और पूरे मार्टिनगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। डॉ. आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. सुनील कुमार यादव, अपनी माता और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने कहा, “यह गोल्ड मेडल मेरे लिए न्याय और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा है। मैं चाहता हूं कि कानून की शिक्षा से समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिला सकूं।”
डॉ. सुनील कुमार यादव जी के परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Reply