
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री, स्वर्णकार समाज के गौरव आदरणीय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी से डा शुभम् कुमार सेठ शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर युवा सशक्तिकरण, स्वर्णकार समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। साथ ही संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ नई जिम्मेदारी में आपका नेतृत्व भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाए—इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply