
वाराणसी ।वसंत कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई ।
छात्राओं के द्वारा सुरचित सुंदर चित्रों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव महोदया ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया ।
छात्राओं ने विविध विधाओं में पोर्ट्रेट पेंटिंग, प्रिंट मेकिंग, ऑयल पेंटिंग, वाटर कलर , ड्राई पेस्टल, चारकोल और रेखाचित्र जैसे
विभिन्न विषयों पर चित्रों को प्रदर्शित किया । पोर्ट्रेट पेंटिंग और ऑयल पेंटिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया ।
समृद्धि , मुस्कान, कृतिका , रितिका, वार्ता, शिल्पी, श्रुति, नेहा और सुमीक्षा ये सभी बी.ए. द्वितीय वर्ष छात्राओं के चित्र प्रदर्शित थे । ये प्रदर्शनी विभाग की शिक्षिकाओं डॉ वर्षा सिंह, डॉ दीक्षा जायसवाल और डॉ नेहा वर्मा के निर्देशन में आयोजित की गई।
प्रदर्शनी में डॉ संगीता देवड़िया, डॉ अंशु शुक्ला, डॉ सुनीता दीक्षित, डॉ सपना भूषण, डॉ सरोज उपाध्याय, अन्नपूर्णा मैम और भारती चट्टोपाध्याय सभी शिक्षिकाओं और अन्य दर्शकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply