पीडीए समाज को अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा : राम आसरे विश्वकर्मा

पीडीए जन पंचायत में संगठन की मजबूती पर जोर

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को सेवापुरी, रोहनियां एवं पिंडरा विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोहनसराय स्थित श्री धांगर वीर बाबा मंदिर परिसर में सेवापुरी एवं रोहनियां विधानसभा की जन पंचायत हुई। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक कठिनाइयों से आम जनता परेशान है। उन्होंने पीडीए समाज को अपने अधिकारों, आरक्षण और संविधान के प्रति जागरूक होकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। दोपहर तीन बजे पिंडरा विधानसभा की जन पंचायत सावित्री लॉन, कैथौली में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और पीडीए समाज को जोड़ने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता मनोज यादव व संचालन अवधेश पटेल ने किया। सेवापुरी-रोहनियां कार्यक्रम की अध्यक्षता पखंडी बिंद व गोपाल यादव तथा संचालन पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, आत्माराम यादव, आनंद मौर्य, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, विष्णु शर्मा, डॉ. सुभाष राजभर, कमलेश पटेल, पूजा यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, मनीष सिंह, कन्हैया राजभर, शिवबली विश्वकर्मा, वंशलाल पटेल, भागीरथी यादव, सिकंदर मिश्रा, शीला विश्वकर्मा, शशि यादव, पंधारी यादव एडवोकेट, डॉ. विनोद भास्कर गौड़, डॉ. सुजाता यादव, मंजू कनौजिया, प्रिंस सिंह, दुर्गेश पाल, ओम प्रकाश सिंह, अब्दुल गफ्फार, अभिषेक विश्वकर्मा, शीतला पप्पू, रतन यादव, राजेश यादव, आनंद पटेल व डॉ. संतोष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *