
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी वरुण उपाध्याय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिवपुरी स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा शुरू हुई। सबसे पहले उदय प्रताप कॉलेज के संस्थापक उदय प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पदयात्रा और वाहनों के काफिले के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा का समापन रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वरुण उपाध्याय ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के त्याग एवं योगदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही से कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply