वाराणसी। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में 20 अगस्त दिन-गुरुवार को कमिश्नरी स्थित उनके सभागार में अपरान्ह 05:00 बजे से होना निश्चित है, जिसमें मंजिली गाड़ी परमिट स्वीकृति, “कॉमन कैरियर” पंजीकरण के प्रार्थना पत्र, आटो-रिक्शा सिटी परमिट के उत्तराधिकारी के नाम हस्तान्तरण, परमिट शर्त के उल्लंघन में धारा-86 की कार्यवाही, ट्रैवेल एजेन्सी के लाईसेंस प्राप्त/धारण हेतु शर्तों का अनुमोदन आदि प्रसंगो पर विचार किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए सचिव, सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि जासम्बन्धित आवेदक/परमिट धारक स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply