बारिश से घरों में घुसा पानी,सोरांव में तीन मकान गिरे

रिपोर्ट :-आजाद 

 

प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश से सोरांव क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

 

बारिश के दौरान सोरांव क्षेत्र में तीन मकान गिरने की सूचना है। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। वहीं सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकलवाने और मकान गिरने से प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *