
वाराणसी l बीएचयू आईआईटी में प्रोफेसर रहे मानस नगर दुर्गाकुंड निवासी प्रो कृपा शंकर पाण्डेय का 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गयाl
प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में (बैंक़ो कॉलेज) बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना तब महामना ने अप्लाइड मैथ्स में अपने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र कृपा शंकर पाण्डेय को पढाने के लिए नियुक्त कियाl प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय महामना के चहेते अध्यापकों में से एक थे l
प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय की पढ़ाये हुए छात्रों में प्रमुख रूप से जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, बनारस में विभिन्न प्रशासनिक पदों के रूप में रहे ।सुरेश चंद्रा सहित कई दर्जन छात्र है जो देश-विदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं l
मूल रूप से रोहनिया थाने के जाफराबाद गांव निवासी प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय की पढ़ाई लिखाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से ही हुई है l यहीं से उन्होंने बीएससी एमएससी और पीएचडी किया और मालवीय जी की कृपा से जब इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई तो यहीं पर उनको छात्रों को पढाने का भी अवसर प्राप्त हो गयाl उनके निर्देशन में कई दर्जन छात्रों ने पीएचडी कर देश विदेश में भारत के ज्ञान का परचम लहरा रहे l
प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय अध्यापक के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे और समाज की सेवा में भी लगे रहते थेl असि के अड़ी के भी एक प्रमुख स्तंभ थेl वह संकट मोचन हनुमान जी व महिषासुर मर्दिनी देवी के भी भक्त थे और नियमित दर्शन पूजन करते थेl
प्रोफेसर कृपा शंकर पाण्डेय का अंतिम संस्कार हरिशचंद्र घाट पर किया गयाl मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय ने दी l उनके एक पुत्र दिलीप कुमार पाण्डेय नागरिक सुरक्षा प्रखंड में घटना नियंत्रण अधिकारी के रूप में देश सेवा कर रहे है l वह अपने पीछे पांच पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैl उनकी पत्नी का निधन 2004 में हो गया था l उनके निधन पर लोक भूषण सम्मान सम्मान से सम्मानित डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा प्रोफेसर देवव्रत चौबे, साहित्यकार लोलार्क द्विवेदी, भाजपा नेता अशोक पाण्डेय अनिल पांडे समाजसेवी रामयश मिश्रा, कवि नागेश शांडिल अरुण कुमार द्विवेदी आदि ने शोक व्यक्त किया हैl

Leave a Reply