श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव: अन्नकूट और सुंदरकांड पाठ के साथ सजी प्रतियोगिताएं

​वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल में आयोजित पांच दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव के चौथे दिन भक्ति, परंपरा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के अंतर्गत स्थापित पंच प्रतिमाओं—माता महालक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती, मां काली एवं महाबली हनुमान—का भव्य पुष्प श्रृंगार किया गया और अन्नकूट भोग अर्पित किया गया। साथ ही, सुंदरकांड पाठ से महाबली हनुमान की आराधना की गई।

​प्रतियोगिताओं में झलकी कलात्मकता

​कार्यक्रम के तहत देव स्वरूप श्रृंगार, पूजा थाल सजाओ और अनाज से आभूषण बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 50 प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

​कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शुभा सक्सेना, पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. श्वेता सिंह, कॉमर्स डीन डॉ. कंचन सिंह, सनबीम स्कूल के फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष विनय रुहेला, समाज की सदस्य शालिनी अग्रवाल व मोनिका साहू शामिल रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कविता सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​विजेताओं की सूची

​देव स्वरूप प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): काव्यांश अग्रवाल (प्रथम स्थान – हनुमान जी)

​देव स्वरूप प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग): कृतेश मिश्रा (प्रथम स्थान – काली जी)

​अनाज से गहना बनाओ प्रतियोगिता: रुचि अग्रवाल (प्रथम स्थान)

​पूजा थाल सजाओ प्रतियोगिता: माधवी वर्मा (प्रथम स्थान)

​अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

​समस्त विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विवेक अग्रवाल (सुंदर विला), अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल और प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। ​कार्यक्रम का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल तथा संचालन महामंत्री सुयश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अमोद अग्रवाल, स्वयं प्रभा, बजरंग अग्रवाल और उर्मिला अग्रवाल सहित सैकड़ों सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *