
वाराणसी। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों, प्रबंधकों, वित्तविहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षक एमएलसी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं को सम्मानित किया। सभी को अंगवस्त्रम, पेन, डायरी और माला भेंटकर उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस दौरान मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी चुनाव प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्य ने की तथा संचालन सपा जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर रूपनारायण पटेल, भीष्म नारायण सिंह, जगदीश यादव, चंद्रशेखर सिंह, जैन कुशवाहा, अभिषेक यादव, प्रताप गौतम, हैदर गुड्डू, जुबैर अहमद, इरशाद अहमद, सुनील यादव, मन्नू अंसारी, शमीम अंसारी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, रूबी खान, हर्षराज, वीरेंद्र मौर्य, सतीश मौर्य, संजय मौर्य प्रधान, आनंद स्वरूप, राजकुमार यादव, मंजीत सिंह, कमलेश पटेल, अवधेश कुमार, पिंटू पटेल और विशाल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply