श्री विश्वकर्मा सभा ने मनाया नित्यानंद विश्वकर्मा का जन्मदिन

वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा की ओर से बुधवार को सभा के उपाध्यक्ष नित्यानंद विश्वकर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द और उत्साह के बीच जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। सदस्यों ने नित्यानंद विश्वकर्मा के सामाजिक योगदान और सभा के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सभा के मंत्री अनिल शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, जुगल किशोर विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा और शिव शंकर विश्वकर्मा सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *