महामना से बढ़कर कोई दूर दृष्टा नहीं

मालवीय व्याखान माला में नव संस्करण का हुआ भव्य उद्घाटन

 

वाराणसीl छित्तूपुर स्थित मीमांसा भवन, शिवराज नगर कॉलोनी में मालवीय व्याख्यान माला में नव संस्करण का भव्य उद्घाटन हुआ।भारतीय जीवन जीवन दर्शन एवं आधुनिकता विषयक व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता काशी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता पंडित भुवनेश्वर द्विवेदी रहे l

 

आचार्य पंकज पांडेय के संयोजन में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय अंतरराष्ट्रीय न्यास परिषद के तत्वावधान में आयोजित

यह व्याखानमाला महामना मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पण हेतु उन्ही के मानसपूत्रों द्वारा इस देश के ऋषि परम्पराजन्य प्राच्यनव अन्तर्भूत गौरवशाली सांस्कृतिक मूल्यों आदर्शों एवं सिद्धान्तों के प्रतिस्थापन लोक संवरण जन जागरण हेतु किया गया एक छोटा प्रयास है ।

 

व्याखान श्रृंखला के इस सोपान का विषय ” भारतीय जीवन दर्शन एवं आधुनिकता ” रखा गया था ।

 

मुख्य वक्ता पंo भुवनेश्वर द्विवेदी ने अपने उद्बोद्धन में भारतीय परम्पराओं मान्यतातों एवं जीवन जीने की कला के मौलिकता एवं उनके सर्वकालिक प्रांसगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा की महामना से बढ़कर कोई दूर दृष्टा नहीं था उन्होंने आज से 100 साल पहले ऐसे विश्वविद्यालय की नीव डाली जो जो भारतीय जीवन दर्शन और आधुनिकता का संगम है l इस विद्यालय से विद्यार्थी प्राच्य विद्या से लेकर आधुनिक विद्या का ज्ञान लेकर पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा परचम लहरा रहे है ।

 

व्याख्यान माला को काशी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द ने वैदिक परम्परा जीवन एवं वर्तमान परिवेश के साहचर्य पर प्रकाश डाला ।

 

अध्यक्षता डा हरि निवास पाण्डेय ने करते हुए ऐतिहासिक परिवेश परम्परा एवं वर्तमान के अन्तर एवं पराभव को दर्शाते हुवे मूल को अपनाने की बात कही ।

 

वक्ताओं में हिमांशु सिंह, लल्लन तिवारी, गणेश चर्तुवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए।

 

विषय के सारगर्भिकता का विवेचन एवं मंच का संचालन डॉ अरविन्द चौबे, अतिथियों का स्वागत पंकज कुमार पांडे ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *