
रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।सोनारपुरा स्थित वाणी संघ क्लब ने मां काली पूजा अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ बनर्जी जी के देखरेख में धूम धाम से मनाया गया। क्लब के महासचिव इंद्र नारायण भट्टाचार्य आयोजित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्लब के सांस्कृतिक मंत्री गौतम अधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की सफलता पूर्वक सहयोग किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों में अपनी प्रस्तुति कर खूब तालियां बटोरी।नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य सभी का मन मोह लिया।
उक्त अवसर पर वाणी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ बनर्जी ने कहा यह क्लब सौ साल पहले सांस्कृतिक एवं सेवा की भावना से गठन किया गया था। जो आज भी वट वृक्ष की तरह फैला हुआ है। आपदा के समय संस्था के सदस्य गण यथासंभव सेवा करते रहते हैं। गत कोविड काल में भी हम सभी घर घर पहुंच कर सेवा का काम किये।
नन्हे मुन्ने बच्चों की विकास के निमित्त विभिन्न स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आयोजन में सर्वश्री सामंतक भट्टाचार्य, अतनु भट्टाचार्य, देवेंद्र बनर्जी, साधन राय, अखिलेश विश्वकर्मा सहित अनेकों सदस्यगण शामिल रहे।

Leave a Reply