
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के सर्किट हाउस देर शाम पहुंचने पर शुक्रवार को सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और होमगार्ड के जवानों ने स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंत्री ने स्वयंसेवकों से संगठन की गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, एडीसी विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, स्टाफ ऑफिसर अजय यादव, राजेश कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश पटवा, अनिल कुमार गुप्ता, रवीश दत्त मिश्र, शरद यादव सहित अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply