केदारनाथ मंदिर के महंत स्वामी चैतन्यानंद गिरी का स्वागत

वाराणसी। केदारनाथ धाम (उत्तराखंड) मंदिर के गर्भगृह के महंत स्वामी चैतन्यानंद गिरी जी महाराज का शुक्रवार को अर्दली बाजार आगमन हुआ। इस दौरान विकास बरनवाल के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। संचालन विकास बरनवाल ‘सनातनी’ ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र प्रभारी मिथुन चंद्र डे ‘दादा’, समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह, काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी पप्पू यादव, मदन सिंह महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, महानगर महामंत्री गणेश चौहान, संगठन महामंत्री कृष्ण कुमार जायसवाल, मातृशक्ति मंडल उपाध्यक्ष प्रतिमा पात्रा, मंडल महामंत्री रजनी देसाई, वंदना बरनवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *