काशी और सारनाथ को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर स्टेक होल्डर

वाराणसी। पर्यटन सचिव,भारत सरकार की अध्यक्षता में काशी और सारनाथ को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर स्टेक होल्डर, टूरिज्म एसोसिएशन और विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं बैठक शनिवार की आयुक्त सभागार में हुई, जिसमें नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने प्रस्तावित पर्यटन कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।

उन्होंने पीपीटी के माध्यम से सीएसआर फण्ड के माध्यम से काशी के घाटों सहित अन्य कार्यों के कायाकल्प पहल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने गलियों के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों, मॉडल हेरिटेज गली विकास, सीसीटीवी कैमरों और पी ए सिस्टम का घाटों पर स्थापना,चेंजिंग रूम,एकीकृत साइनेज,चांटिंग सिस्टम, बुजुर्ग व दिव्यांगजनों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा, विरासत भवनों का जीर्णोद्धार, फ़ूड एंड वेंडिंग जोन, पुराने घाटों पर हेरिटेज बिल्डिंग के रेस्टोरेशन के कार्य, सार्वजनिक शौचालयों को अपग्रेड करना, साफ़ सफाई व्यवस्था को पर्यवेक्षण करने के लिए सौ इलेक्ट्रिक स्कूटर की व्यवस्था, फ्लोटिंग जेटी, एलईडी स्क्रीन, गंगा नदी व एयर पोल्युशन को ज़ीरों करने के लिए सौ से अधिक इलेक्ट्रिक नावों की व्यवस्था आदि के वर्तमान और भविष्य के जरूरतों के मद्देनजर विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं को सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और वीज़ा, इंडस इंड बैंक, मेक माय ट्रिप, अगोडा, ऐक्सीगो और कोका कोला जैसी कंपनियों/संस्थाओं व इंडियन टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *