
वाराणसी। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।
समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव प्रीति सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी चिरईगांव सुश्री रिया सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक में कार्यरत 421 रसोइयों के लिए पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री महोदय के भाषण का ऑनलाइन प्रसारण ब्लॉक कार्यालय में कराया गया। सभी रसोइयों एवं उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम का आनंद लिया।
इस अवसर पर रसोइयों का उत्साहवर्धन करते हुए उर्मिला देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, कलावती, सुनरा एवं मीरा देवी को मंच से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, ₹3,000 की धनराशि का चेक, एक-एक परिधान एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से रसोइयों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।
समारोह संचालन एआरपी रश्मि त्रिपाठी ने किया।वहीं कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को पूर्व एआरपी डॉ. मनीष कुमार कुशवाहा द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराया गया।
कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक संकुल कमला सिंह, कल्पना तिवारी, सरिता पांडेय, अतुल कन्नौजिया (लेखाकार, चिरईगांव) एवं दीपक प्रजापति (एमडीएम प्रभारी, चिरईगांव) सहित अन्य शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पीएम पोषण योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रसोइयों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा उनके कल्याण एवं सामाजिक सम्मान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।

Leave a Reply