काशी के भक्तों ने सांरग नाथ जी के सम्मुख किया संगीत मय भजन कीर्तन

वाराणसी। श्रावण मास के अंतिम रविवार को काशी के कीर्तन प्रेमियों ने सारनाथ में स्थित श्री सांरग नाथ मंदिर परिसर में समाजसेवी जितेंद्र खनेजा बबलू के संग संगीत मय भजन कीर्तन किया।

भजन कीर्तन में शामिल भक्तगण भजन में भाव विभोर होकर भगवान सांरग नाथ जी के सम्मुख नृत्य करते दिखे।

भजन कीर्तन समापन के पश्चात् भंडारा का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *