फरियादियों से संवाद कर समस्याओं का कराएं समाधान : – जिलाधिकारी

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता से परीक्षण कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में न किया जाए। अधिकारियों को शिकायतकर्ता से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या की वास्तविक स्थिति जानने तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जांच कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई कर शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाए और निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी दी जाए। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की नियमित समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *