प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न

वाराणसी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ. एन.पी सिंह द्वारा नामित चुनाव अधिकारी डॉ संजय राय के समक्ष सी.एम.ओ कार्यालय में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ वाराणसी शाखा के द्विवर्षीय चुनाव वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए दिनांक 02/09/2026 बुधवार को अंतिम दिन अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य पद हेतु पी.एम.एस के चिकित्सा अधिकारियों डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह, डॉ. सारिका राय, डॉ. अमित सिंह , डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. हेमंत कुमार सिंह , डॉ. अतुल सिंह, डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया l

चुनाव अधिकारी डॉ संजय राय ने बताया कि दिनाँक 3 सितम्बर को नाम वापसी का अंतिम दिन है और कल ही विभिन्न पदों हेतु वैध और अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होगी l आवश्कता होने पर चुनाव दिनाँक 9 सितम्बर को सम्पन्न होगा ĺ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *