
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग एवं काशी ज्योतिष संस्थान के संयुक्त आयोजन में 1 एवं 2 सितंबर 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘काशी ज्योतिष महोत्सव-2026 (Ayurjyotish-2026)’ में डॉ. राम बाबू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
बीएचयू के.एन. उडप्पा सभागार, में आयोजित सेमिनार का विषय ‘आयुर्वेद एवं ज्योतिष के बीच संबंध’ रहा।
कार्यक्रम में आयुर्वेद और ज्योतिष के पारस्परिक संबंधों, शोध एवं विकास तथा इसके आधुनिकीकरण और प्रचार-प्रसार पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉ. राम बाबू श्रीवास्तव (UPT No. 11125, वाराणसी) को ज्योतिष/वास्तु/अंकशास्त्र के क्षेत्र में शोध एवं विकास तथा आयुर्वेद-ज्योतिष के संबंधों के विकास में योगदान के लिए ‘काशी ज्योतिष मार्तंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रो. के.एन. मूर्ति, प्रो. एस.एन. सांखवार सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सम्मान मिलने पर डॉ. राम बाबू श्रीवास्तव ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी संबंधित क्षेत्र में शोध एवं जनजागरूकता के लिए कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply