जरूरतमंद बच्चों के साथ वामिका ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

वाराणसी। नन्ही परी वामिका पाठक के जन्मदिन पर उनके परिवार ने मीरा फाउंडेशन के मार्गदर्शन में जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। फाउंडेशन की टीम अन्य सामाजिक कार्यों में व्यस्त होने और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौके पर उपस्थित नहीं हो सकी। फोन पर परिवार को कार्यक्रम के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। परिवार ने शिवपुर क्षेत्र में सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों को आलू, चावल, आटा, चॉकलेट, चिप्स, पेंसिल और पेन सहित खाद्य सामग्री एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनल मिश्रा, अंकित पाठक, राजेश कुमारी, ओमप्रकाश मिश्रा और रीता मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मीरा फाउंडेशन ने कहा कि खुशी के अवसर जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करने से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *