वसंत कन्या महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन

वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय में इण्डिका क्लब एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव ने उद्बोधन दिया।

 

उन्होंने ओजोन परत की उपयोगिता, हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा में इसकी भूमिका, ओजोन क्षरण के प्रमुख कारणों विशेषकर CFCs जैसे पदार्थों तथा मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल* सहित वैश्विक संरक्षण प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरूकता संदेश, स्किट एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सस्टेनेबल फैशन वॉक रहा, जिसमें 3R – रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकल के माध्यम से वेस्ट वस्तुओं के पुन: उपयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा -“ओजोन परत की रक्षा, पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा है।”

 

निर्णायक मंडल: प्रो. संगीता डॉ. गरिमा उपाध्याय डॉ. अंशु शुक्ला, डॉ. विजय डॉ. सुप्रिया सिंह डॉ. आरती डॉ. सौमिली , डॉ. श्वेता सिंह* और डॉ. प्रीति विश्वकर्मा साथ ही शैक्षणिक तथा गैर – शैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता परिणाम: क्विज़:* प्रथम -नीनू वेल्लमपट्टा, द्वितीय – सृष्टि मिश्रा*

वाद-विवाद: प्रथम – सदिया*, द्वितीय – शालिनी*

सस्टेनेबल फैशन वॉक:‌ प्रथम – आद्रिका नंदा द्वितीय – नेहा*, तृतीय – दिशा*

सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं की सराहनीय सहभागिता रही। अंत में डॉ. प्रतिभा* और डॉ. सुशील कुमार ने आभार व्यक्त किया। इण्डिका क्लब* एवं भूगोल विभाग* का यह आयोजन ज्ञान, जागरूकता और सहभागिता का प्रभावी उदाहरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *