सहयोगात्मक समस्या – समाधान पर विशद विवेचना

वाराणसी ।अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केन्द्र (आईयूसीटीई), वाराणसी द्वारा *“एआई-इन्फ्यूज़्ड इमर्सिव इन्क्वायरी पेडागॉजी वर्कशॉप फॉर फिजिकल साइंस एजुकेटर्स”* विषय पर 14-18 सितंबर 2026 तक पाँच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई, वाराणसी तथा प्रो. आशीष श्रीवास्तव, डीन (शैक्षणिक एवं अनुसंधान), आईयूसीटीई, वाराणसी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

 

चौथे दिन के प्रथम सत्र में डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापक (भौतिक विज्ञान), आईयूसीटीई ने “एआई-पावर्ड फॉर्मेटिव असेसमेंट इन फिजिकल साइंसेज” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भौतिक विज्ञान के शिक्षण-अधिगम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रचनात्मक एवं सतत् मूल्यांकन की उपयोगिता और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। द्वितीय सत्र में डॉ. राज सिंह, सहायक प्राध्यापक (भौतिक विज्ञान), आईयूसीटीई ने “फोस्टरिंग द फाइव सीज़ थ्रू कोलैबोरेटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सहयोगात्मक समस्या-समाधान के माध्यम से विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, कोलैबोरेशन, कम्युनिकेशन और कैरेक्टर के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सहयोगात्मक समस्या-समाधान विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सीखने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा समस्याओं के रचनात्मक समाधान विकसित करने में सक्षम बनाता है।

 

इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम में भारतभर से 30 से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापक, आईयूसीटीई द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *