छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो ओमप्रकाश शर्मा सहित 11 विभूति हुए सम्मानित

महिलाओं ने श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य का मांगा आशीर्वाद

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के श्रीगणेश उत्सव समारोह में चौथा दिन शुक्रवार को शोभायात्रा व विसर्जन

 

वाराणसी।शेरवाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह में गुरुवार, चौथा दिन मुम्बई के सुप्रसिद्ध लाल बाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का सुबह समिति के उपाध्यक्ष बजरंग शिंदे सुनील शिंदे, रवि सेठ, मंत्री शंकर भगत, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने महाराष्ट्र पद्धति से विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना किया।

पूजन विधि विव्दान खुंटे महराज जी ने सम्पन्न कराया।

महाआरती किशन दिक्षित (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), मनोज कुमार सिंह (पूर्व पार्षद) ने किया।

 

सांयकाल महिलाओं ने सोलहों सिंगार कर लाल बाग का राजा श्रीगणेश जी को हल्दी कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य होने का आशीर्वाद मांगा। तथा एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा कर एक दूसरे के सौभाग्य की कामना की।

 

विजय वाल्मीकि ग्रुप द्वारा मां अन्नपूर्णा, काली व हनुमान स्वरूप बन कलाकारों ने दर्शकों को खूब लुभाया।

 

छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो ओमप्रकाश शर्मा सहित 11 विभूति को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, प्रसाद देकर सम्मानित किया।

 

सम्मानित होने वाले विभूतियों में सर्वश्री प्रदीप नारायण सिंह, प्रो ओमप्रकाश शर्मा, डॉ अशोक राय ,संत बलविंदर सिंह ,विजय मोदी ,प्रोफेसर डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा ,राजेश प्रताप सिंह , दिलिप सिंह, उषा रानी , राजन जी , चंद्रशेखर महादेव,डॉ रागिनी सरना रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़, धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया।

 

श्रीगणेश उत्सव समारोह में सर्वश्री माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे , हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप , शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल,अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ ,डा कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

*शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को सुबह 12 बजे लाल बाग का राजा श्रीगणेश जी का शोभायात्रा शेरवाली कोठी से शुरू हो कर चौंक, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, लक्ष्मी कुंड समापन होगा।साथ ही श्रीगणेश जी का विधिवत पूजा व अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया जायेगा। तत्पश्चात् विसर्जन होगा।*

*गलाई व टंच की दुकानें बंद रहेंगे।*

*महाराष्ट्र से आये 80 सदस्यीय टीम शोभायात्रा में अपने विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *