जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें

 

मुंबई। विश्वकर्मा इंटरनल ब्रदर्स ओरिजिन फोरम (वीबो) की ओर से विश्वकर्मा महापूजा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीनों का वितरण श्री विश्वकर्मा फाउंडेशन, मीरा रोड, श्री विश्वकर्मा वेलफेयर ट्रस्ट, कांदिवली, श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज एसोसिएशन, ठाणे, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति, गोरेगांव तथा श्री विश्वकर्मा सेवा समिति, कांदिवली के माध्यम से किया गया। वीबो के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस अवसर पर वीबो के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, ट्रस्टी बाबूलाल विश्वकर्मा, अधिवक्ता अनिल विश्वकर्मा, मदन शर्मा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा एवं राजकिरण विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *