लाल बाग का राजा श्रीगणेश जी की निकली भव्य शोभायात्रा, महाराष्ट्र के 80 कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 18 वां श्रीगणेश उत्सव समारोह विसर्जन संग सम्पन्न

 

लक्ष्मी कुंड में हुई विसर्जन, समिति ने दी अगले वर्ष पुनः आने का दिया निमंत्रण

 

 

वाराणसी।शेरवाली कोठी में विराजमान मुम्बई के सुप्रसिद्ध लाल बाग का राजा श्रीगणेश जी का शुक्रवार को दोपहर में भव्य शोभायात्रा श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में नीचीबाग से शुरू हुआ। जो चौक, बाबा काशी विश्वनाथ धाम, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर लक्सा लक्ष्मी कुंड जाकर शोभायात्रा का समापन हुआ।

श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह का समापन हुआ।

शोभायात्रा से पूर्व समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण श्रीगणेश जी की मराठी पद्धति से विधिवत पूजा अर्चना किया। तथा महाआरती किया।

 

महाराष्ट्र के नासिक से आए 80 सदस्यीय टीम जिसमें आधा महिला कलाकार शामिल रही।जो शोभायात्रा में विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर काशी को मराठा मय बना दिया।

 

श्रीगणेश जी विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर लालबाग का राजा श्री गणेश जी विराजमान रहे। भक्तों ने दर्शन कर उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मांगा।

 

रास्ते भर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर श्रीगणेश का स्वागत किया

सामाजिक संगठनों ने स्वागत, पूजन, आरती कर आशीर्वाद लिया।

 

शोभायात्रा में शहनाई वादन, घोड़े पर सवार स्वरुप शोभायात्रा में शामिल रहे।

 

शोभायात्रा लक्ष्मी कुंड पहुंचने पर श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संरक्षक सन्तोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे,व अन्य पदाधिकारी गण ने पुनः श्रीगणेश जी विधिवत पूजा अर्चना किया। तथा अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण पत्र दिया।

 

शोभायात्रा में पुरुष व महिला पारम्परिक मठारी वस्त्र धारण कर गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश, एक दो तीन चार बप्पा का हो जय-जयकार, उद्घोष कर चल रहे थे।

पूजन के पश्चात श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीगणेश जी कंधे पर बैठा कर लक्ष्मी कुंड तक ले गए, आदर के साथ मूर्ति का विसर्जन किया।

 

गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से 11 विभूति को मुख्य अतिथि ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, प्रसाद देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले विभूतियों में सर्वश्री प्रदीप नारायण सिंह, डॉ अशोक राय ,संत बलविंदर सिंह ,विजय मोदी ,प्रोफेसर डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा ,राजेश प्रताप सिंह , दिलिप सिंह, उषा रानी , राजन जी , चंद्रशेखर महादेव,डॉ रागिनी सरना रहे।

 

 

शोभायात्रा में सर्वश्री माणिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल,हणमंत राव मोरे, चंद्र शेखर शिंदे, आंनदराव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे , हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल,मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे,रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखडे़, सुभाष जगताप , शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल,अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल,अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ ,डा कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह, महिलाएं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *