
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तरक आंध्र आश्रम में 14 सितंबर 2026 से चल रहे श्री गणेश पूजन में शनिवार को छठवें दिन कला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें वाराणसी के स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।
चैतन्य योग सेवा संस्थान के संचालक डॉक्टर आशीष टंडन जी अपनी पूरी टीम के साथ सहयोग किये। योग संस्थान के प्रबंधक श्री शोभित जी के देख रेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में बच्चों ने श्री गणेश जी के अनेक भाव को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया।
स्कूलों के अध्यापक , समस्त बच्चों के अभिवाभक सहित क्षेत्रीय जनता प्रतियोगिता एवं गणेश पूजा में उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन आश्रम के प्रबंधक श्री वी वी सीता राम जी ने किया।
पांडेहवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश पाठक जी का आंध्रा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी सम्मानित किया।

Leave a Reply