
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का 9 वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न
वाराणसी। सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था दीक्षा महिला शोध संस्थान का 9 वां स्थापना दिवस रविवार को पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में मुख्य अतिथि डा अशोक कुमार राय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर, मां सरस्वती जी को पुष्प अर्पित कर हुआ।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
दीक्षा महिला शोध संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
उक्त अवसर पर सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि डा अशोक कुमार राय ने काशी के वरिष्ठ पत्रकार डा अत्रि भारद्वाज, डा कैलाश सिंह विकास, राधे श्याम कमल, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रोफेसर ओमप्रकाश शर्मा, इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह के अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया।

Leave a Reply