
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाराणसी। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के नौ वें स्थापना दिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में यशोमणि एवं कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया।
समारोह में संस्थान की ओर से महिला सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी मेडिकल के डायरेक्टर और भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय रहे। इसके भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के इंजीनियरिंग सर्विसेज से सेवानिवृत्त सुनील सिंह, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी एवं एंद्री अस्पताल की प्रबंधक डॉ. आशा दुबे, उद्योगपति दिनेश गर्ग, एसबीआई काशी विद्यापीठ शाखा के बैंक मैनेजर विनय त्रिपाठी, पूर्व मैनेजर संजय गंगल, एसबीआई चौक शाखा के मैनेजर नीरज पाठक ,नादान परिंदे साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉ सुबाष चन्द्र और प्रिंस सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आद्या अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, आरूषी गुप्ता, आनंदिता गुप्ता, आरोही गुप्ता, कृति वर्मा, दीक्षा शुक्ला, श्लोक वाचक, रामश्री दीक्षित और ख्याति गुप्ता ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने वाली गीता देवी, रिदा नूर, हुस्ना बानो, निधि कुमारी, सुकन्या गुप्ता, रितिका कुमारी, खुशी सिंह और स्वाती सिंह को सिलाई मशीन एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
संस्थान की ओर से छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली निशा भारती और अलबीना को भी सम्मानित किया गया। समर कैंप में भाग लेने वाली अलका कुमारी, खुशी राजभर, आलमीन खानम, मनतशा, माही, दीजिका, नेहा रावत, रजिया सुल्तान, शाजिया, मालती, नंदनी, पूजा कुमारी, मीनू जायसवाल, गौरी गुप्ता, खुशबू सोनकर, शिवानी चौरसिया, अर्पिता जायसवाल और याशिका को भी सम्मान मिला।
ब्यूटी पार्लर का छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली वैष्णवी विश्वकर्मा, माया मार्या, सना बानो, रोशनी मौर्या, गीता सोनकर, पूजा विश्वकर्मा और शालू को भी सम्मानित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी है।
समारोह में व्यापारी राजेंद्र धानुका, समाजसेवी एवं शिव बरात समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, व्यापारी संजय अग्रवाल, राजन दुबे, पिंटू भैया, समाजसेवी नित्यानंद तिवारी, सुनील उपाध्याय, डा कैलाश सिंह विकास ,प्रेम सिंह और शोभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश तिवारी ने किया। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला और दीपू शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply