काशी से देवदरी तक इनरव्हील क्लब बनारस की 11 सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

वाराणसी। इनरव्हील क्लब बनारस की 11 सदस्यों ने क्लब अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को काशी से देवदरी तक लगभग 70 किमी तक यात्रा कर चयनित स्थानों पर रूक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस संदेश को पहुंचाने में 10 घंटे का समय लगा।

इनरव्हील क्लब बनारस अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण संदेश का शुभारंभ क्लब की 11 सदस्यों संग लहुराबीर से शुरू हुआ जो रास्ते में अनेकों स्थान पर रूक कर उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाय। प्लास्टिक के थैले का उपयोग नहीं करें। सदैव घर से बाहर निकले तो कपड़े के थैले का उपयोग करें। कपड़े के थैले से सामान सुरक्षित घर ले आ जायेगा। सेहत भी सुरक्षित रहेगा।

काशी से देवदरी राजदरी तक संदेश यात्रा का समापन देवदरी राजदरी में हुआ। इनरव्हील क्लब बनारस की बहनों सांयकाल में प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन किया।
पर्यावरण संरक्षण संदेश में आयोजन में सुषमा सिंह, राजश्री,विन्दु बाला गुप्ता, नमिता सिंह, सुनीता सहानी, निरजा त्रिपाठी, रेखा सिंह, पूजा पाण्डेय,मंजू सिंह, कोमल सेठ, प्रियम्बदा सिंह शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *