
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे के पास रविवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘हाइलाइट सैलून’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि पल्लवी गुप्ता (अधिष्ठात्री, बनारस स्वर्ण कला केंद्र) ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
अतिथियों का स्वागत सैलून की संचालिकाओं स्वाति श्रीवास्तव और अक्षमा सिंह ने किया। संचालिका स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहाँ आधुनिक मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिससे सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। सैलून का उद्देश्य उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना और ग्राहकों की संतुष्टि का ध्यान रखना है। आगंतुकों ने सैलून की साज-सज्जा की सराहना की।

Leave a Reply