
वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 के माध्यम से तेजपुर (असम) में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल-कौशल, एकाग्रता एवं लक्ष्यभेदन क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड में विशु, विशाल सिंह, अक्षत सिंह एवं जयकुमार, इंडियन राउंड में अंकित निषाद, भार्गव, निहाल चौहान एवं महेश पटेल, कंपाउंड राउंड में अंश सिंह तथा महिला रिकर्व राउंड में वर्षा जटराना का चयन किया गया।
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे।

खेल प्रभारी डॉ. कुप्पा बिल्वेश ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, समर्पण एवं खेल भावना सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय की टीम आगामी प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान खेल प्रशिक्षक तीरंदाजी आदित्य कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply