
शिक्षिका कल्पना तिवारी का मिशन “सेवा संकल्प अभियान प्रकृति ही भक्ति” निरंतर विकास की ओर
वाराणसी।विकास खंड चिरईगांव के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषयक भव्य और गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रही
आयोजन में लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को ‘प्रकृति ही भक्ति है’ का लोगो सहित विशेष बैग व पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’: आकर्षक प्राकृतिक रंगोली
सभागार में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना के अनुरूप एक अत्यंत सुंदर एवं मनमोहक रंगोली सजाई गई। प्राकृतिक रंगों, अनाजों, फूलों और पत्तियों के माध्यम से बनाई गई इस रंगोली में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस भव्य रंगोली को तैयार करने में कंपोजिट विद्यालय खानपुर के बच्चों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
ज्ञातव्य हो कि ये बच्चे प्रतियोगिता में विजेता भी रहे।
समारोह में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, भाजपा मंत्री रेखा चौहान, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र शंकर, सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक
सेवा संकल्प अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर में भी ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषय पर विविध गतिविधियां आयोजित रहा।
इको क्लब्स एवं ‘मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को प्रदर्शित किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभाग बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी रश्मि त्रिपाठी (विज्ञान), कल्पना तिवारी (प्राथमिक विद्यालय चांदपुर), सीमा श्रीवास्तव (कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर) और शशि सिंह (कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर) का विशेष योगदान रहा।
समारोह का सफल संचालन कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण सहाय ने किया।

Leave a Reply