
हर्षिता को स्वर्ण और कृत पटेल ने जीता कांस्य पदक
वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विगत 24 अक्टूबर को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित “अंतर-महाविद्यालयी वुशु प्रतियोगिता (महिला/पुरुष)” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के 70 किग्रा भार वर्ग (महिला) में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली हर्षिता यादव और 48 किग्रा भार वर्ग (पुरुष) में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले कृत पटेल को महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रबंधक श्री नागेश्वर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी खेल के माध्यम से अपनी शैक्षणिक यात्रा को और बेहतर बना सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने भी विजेताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। स्पोर्ट्स कमेटी के संयोजक अरविंद कुमार चौबे ने विजेताओं को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में श्री विकास प्रजापति, ईश्वर मौर्य, डॉ. अतुल सिंह आदि थे।

Leave a Reply