
वाराणसी। ‘काशी साहित्य मंच’ की ओर से 28 अक्टूबर को भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कमिश्नरी ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा।
काशी साहित्य मंच के आलोक गुप्ता, आर्यन मौर्या और विकास बरनवाल, अंजनी कुमार सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर देश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से समां बांधेंगे।
समारोह में उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह ‘भोला’ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Leave a Reply