खोजवां रामलीला भरत मिलाप सम्पन्न

वाराणसी ।शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन खोजवां राम लीला समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह महामंत्री राजेश साहनी के देखरेख में सोनारपुरा चौराहा पर भरत मिलाप राम लीला कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

 

श्री राम चंद्र जी 14 साल के लिए वनवास जाने पर अनुज भरत जी अपने बड़े भाई को मनाने वन में आते हैं एवं गले मिलते हैं। उनके गले मिलते ही चारों तरफ भक्तगण जय श्री राम के नारे लगाकर उत्तेजित हो जाते हैं।

 

हनुमान जी श्री राम चन्द्र जी को सूचना देते हैं। फिर दोनों भाई मिलकर दौड़कर गले मिलते हैं। यह करुण दृश्य से सभी के आंखों से आंसू निकल जाती हैं।

 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील गुप्ता, मनीष सिंह, किशोर यादव, डॉक्टर किशोर मौर्या सहित अनेको सहयोगी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *