
वाराणसी।सुकवि और राजकीय जिला पुस्तकालय, वाराणसी के प्रभारी श्री कंचन सिंह परिहार जी जन्म दिन के अवसर पर काशी प्रांत के सुविख्यात कवि और कवयित्री द्वारा जिला पुस्तकालय वाराणसी में काव्य पाठ हुआ I
इस अवसर श्री परिहार जी द्वारा काशी परिक्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं लिए चन्द्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.राम नरेश “नरेश” ने चन्द्रा साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया I उक्त अवसर पर प्रोफेसर श्रद्धानंद जी
, डॉ.राम सुधार सिंह, डॉ.अशोक सिंह, श्री मधुकर मिश्र, श्री संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शहर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार तथा पत्रकार उपस्थित रहे I
इस अवसर पर प्रोफेसर श्रद्धानंद जी ने चन्द्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) के इस तरह से विद्वत जनों को सम्मानित करने की इस परंपरा को निरंतर आगे भी करते रहने पर सुझाव दिया I
श्री कंचन सिंह परिहार ने उपस्थित सभी अतिथियों और कवि जनों के प्रति आभार व्यक्त किया I

Leave a Reply