
वाराणसी।डोमरी, रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में बुधवार को सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाली नवागत छात्राओं के लिए स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ छात्राओं द्वारा किया गया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने नवागत छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और आत्मनिर्भरता का केंद्र है। उन्होंने सभी छात्राओं को अनुशासन, नियमित उपस्थिति और उच्च लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
डॉ. प्रतिमा राय ने भी इस अवसर पर नवागत छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए कहा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नवागत छात्राओं ने भी अपना परिचय देते हुए अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर हर्ष व्यक्त किया।
अंत में सभी छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply