
वाराणसी।डोमरी बुधवार को आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के 15वें तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 59वें वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य उद्घाटन हुआ।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुंदरपुर, वाराणसी के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम गणेश पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा कुलगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा पौधा देकर सम्मान किया गया।
महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात झंडोत्तोलन तथा मशाल प्रज्ज्वलन के साथ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। उसके बाद खिलाड़ियों का प्रदर्शन एवं मार्च पास्ट हुआ, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कप्तान द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।
मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि खेल जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर अभ्यास सबसे आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि के आशीर्वचन के पश्चात तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं विधिवत प्रारंभ हो गईं।
इस अवसर पर बाल विद्यालय, डोमरी के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय, डॉ. प्रतिमा राय, बाल विद्यालय प्रह्लादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, बाल विद्यालय, डोमरी के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी, सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग, शिक्षकगण, पत्रकार बंधु एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply