काशीराज को समर्पित देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन

वाराणसी।काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली महोत्सव के प्रेरणा स्रोत काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष काशीराज को समर्पित देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन श्री देव दीपावली एवं आरती महासमिती के अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में काशी के सभी प्रमुख घाटों एवं कुंड तालाबों में मंगलवार को हजारों लोगों की उपस्तिथि मे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

 

संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक घनश्याम सिंह ने बताया कि लगभग लाखों लाख दीपों से सजाये गये बूंदी परकोटा घाट,शीतला घाट,लाल घाट, हनुमानगढी घाट,पंचगंगा घाट, बिन्दुमाधव घाट,त्रिलोचन घाट सहित मच्छोदरी तीर्थ, विकासशील बुद्धा पार्क आदि मे दीप प्रज्वलन का शुभारंभ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय महादेव मंदिर के महंत किशन दीक्षित एवं समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर काशीराज की सुपुत्री महाराजकुमारी कृष्णप्रिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी।कार्यक्रम मे राज परिवार की महाराजकुमारी हरप्रिया एवं कुंवर वल्लभनारायण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक घनश्याम सिंह, पंकज भारद्वाज,घनसू पहलवान, मोहन पहलवान, मदन पहलवान , किशन दीक्षित, महेंद्र प्रताप सिंह एवं उन्नत भारद्वाज द्वारा किया गया।महाराजकुमारी कृष्णप्रिया का स्वागत श्रीमती छाया भारद्वाज श्रीमती पुष्पा यादव श्रीमती दीपा यादव ने किया ।

 

कार्यक्रम में विकासशील बुद्धा पार्क की संरक्षक श्रीमती सुशीला यादव,मंत्री श्रीमती मेघा शर्मा, कुमारी अनन्या शर्मा ,आकाश कन्नौजिया एवं शीतला घाट राज मन्दिर की अध्यक्षा श्रीमती सीता केसरी,बसंती चौरसिया,मदन लाल यादव सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से गंगा तट पर लगाये गये सभी दीपों को प्रज्वलित किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने आर भारत के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मिश्र,वरिष्ठ पत्रकार संजय उपाध्याय, समाजसेवी अमन यादव,घन्सू पहलवान,विनय पांडेय,किशन दीक्षित,महेंद्र प्रताप सिंह,मनोज गुप्ता,छायाकार चंदू अग्रवाल,एडवोकेट मनोज सिंह,पंकज भारद्वाज,श्रीमती छाया भारद्वाज,उन्नत भारद्वाज,सलोनी गुप्ता ,शानू पहलवान,भईया लाल पहलवान,बाबू पहलवान सहित अनेक विशिष्ट विभूतियों को काशी राज का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम नृत्य कला योग अकादमी की सलोनी गुप्ता के नेतृत्व में आरोही गुप्ता ,आरुषि गुप्ता, नन्दीता गुप्ता,आद्या अग्रवाल अन्या अग्रवाल आदि ने श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की। नन्हीं कलाकार रामश्री दीक्षित ने रामाषट्कम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *