पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट 29 नवंबर को,मुख्य अतिथि पिछड़ा राज्य आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी होंगे

 

वाराणसी। महमूरगंज स्थित एक फाइनेंस कंपनी के सभागार में बुधवार को पत्रकार स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29 नवंबर 2026 को पत्रकार क्रिकेट मैच के विषय के अनुसार टीम मैनेजर व पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

एसोसिएशन के सचिव अमरनाथ बारी ने बताया कि खिलाड़ियों संग 29 नवंबर 2026 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में पत्रकार क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा राज्य वर्ग आयोग के सक्रिय सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी रहेंगे।
अति विशिष्टअतिथि डॉ अजय कुमार रावत गोल्ड मेडलिस्ट( रावत हॉस्पिटल),विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति एवं वाराणसी प्रशासनिक विभाग के किसी बड़े अधिकारी की उपस्थिति रहेगी।
पत्रकार क्रिकेट मैच में महिला व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष एवं नगर निगम वाराणसी की पूर्व ब्रांड एंबेसडर व हिंदू युवा वाहिनी की मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी रहेंगी। जो सभी खिलाड़ियों को टी शर्ट देगी।

बैठक में महेंद्र शर्मा (निदेशक)ड्रीम फाइनेंस,पप्पू यादव पहलवान (अध्यक्ष),अमरनाथ बारी (सचिव) प्रकाश आचार्य, पवन चकवाल, गणेश रावत, अरुण कुमार चौहान,नजीबुद्दीन खान, अनूप कुमार सिंह, समीर अली, टीम मैनेजर प्रवेश जी, साधना निषाद सहित पत्रकार खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *