कैमूर जिला में पत्रकारों हेतु भवन खुला, पत्रकारों में खुशी की लहर

रिपोर्ट :- सन्तोष कुमार चतुर्वेदी 

 

बिहार। कैमूर जिले के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। करीब दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रेस क्लब कैमूर का भवन पत्रकारों के लिए खोल दिया गया है। भवन खुलने से जिले के पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

 

 

प्रेस क्लब कैमूर के कार्यकारी अध्यक्ष सह आकाशवाणी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत पांडेय, सचिव मनीष पाण्डेय तथा जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है।

 

वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत पांडेय लगातार प्रत्येक वर्ष प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रेस क्लब भवन को संचालित कराने की मांग प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 में अपनी विकास यात्रा के दौरान मोहनिया प्रखंड के अहिनवरा से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन किया था। करीब 73 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का उद्घाटन होने के बावजूद लगभग दस वर्षों तक इसका सुचारू रूप से संचालन नहीं हो सका। अब भवन खुलने से पत्रकारों को बैठकों, आपसी संवाद और पत्रकारिता से जुड़ी गति विधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *