
वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में गुरुवार को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में “संविधान दिवस” बड़े ही उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के नेतृत्व में प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में वर्णित स्वतन्त्रता , समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर जोर देते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक श्री सागर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा तथा श्री सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply