
रिपोर्ट :- चंद्र मोहन तिवारी
लखनऊ । गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी तथा चंद्रशेखर आजाद द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछायेगा। चंद्रशेखर को मुख्य मंत्री बनायेगा।
सपा – कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि भाषण में मेरा मुकाबला करें,5 मिनट में गूंगा करके वापस भेज दूंगा।सच्च बोलना, गरीबों के हक के लिए बोलना भड़काना है तो मैं भड़काऊगा।
ओवैसी ने कहा अखिलेश यादव ने मुसलमानों से सब छीन लिया। वोटबैंक बना कर रख दिया। आपकी इतनी बड़ी तादाद समाजवादी नेता को पैगाम देती है कि जनता तुम्हारी धोखेबाजी का शिकार नहीं होने वाली है।
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में आए तो उनकी पार्टी महिलाओं को 25 हजार रुपए महीना देगी।न्याय बुलडोजर से नहीं बल्कि संविधान से होगा। अगर चंद्रशेखर सीएम बनेगा तो अब्दुल डिप्टी सीएम बनेगा।एक पिछड़े भाई को भी डिप्टी सीएम बनायेंगे।

Leave a Reply