
वाराणसी। विश्व सुंदरी पुल गढ़वाघाट में चल रहे श्री सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में 25 नवंबर, शनिवार को ग्यारह हजार वैदिक ब्राह्मण शंखनाद कर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में अपनी स्वर की आहुति देंगे ।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष आचार्य पंडित शिवपूजन शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को दोपहर दो बजे ग्यारह हजार वैदिक ब्राह्मण द्वारा शंख वादन किया जाएगा। इस अद्भुत शंख वादन में देश के कोने-कोने से आए ब्राह्मण शामिल होंगे।
पूज्य श्री लक्ष्मी प्रपंच जीयर स्वामी जी महाराज के पावन उपस्थित रहेंगे।
